Rohit Shetty के घर फायरिंग केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, फिल्ममेकर के घर पर गोली चलाने वाले सहित 11 गिरफ्तार

रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग मामले में 6 और आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को मुंबई लाया जा रहा है। अब तक इस केस में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग मामले में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब तक इस केस में कुल 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी 6 आरोपियों को मुंबई की मकोका अदालत ने 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

rohit shetty news

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के मामले में 6 और लोग गिरफ्तार।

मुंबई पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ और हरियाणा एसटीएफ के सहयोग से 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वह शख्स भी शामिल है जिसने कथित तौर पर रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोली चलाई थी। इस गिरफ्तारी के बाद मामले में जांच और तेज कर दी गई है।

End of Feed