Oppenheimer Controversy: संभोग के वक्त कौन पढ़ रहा है गीता? समझिए क्या है पूरा विवाद

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2023, 12:56 PM IST

Oppenheimer Gita Controversy: दुनिया का पहला एटम बम बनाने वाले साइंटिस्ट रॉबर्ट जे. ओपेनहाइमर की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'ओपेनहाइमर' को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस फिल्म के जरिए हिंदू धर्म का अपमान किया गया है। ओपेनहाइमर का किरदार निभा रहे किलियन मर्फी फिल्म में अपनी गर्लफ्रेंड संभोग के दौरान गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं। आपको पूरा विवाद आसान भाषा में समझाते हैं।

Oppenheimer Controversy News: परमाणु बम के जनक कहे जाने वाले रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक शुक्रवार को रिलीज हो गई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने धूम मचा दी है, लेकिन ब्रिटिश फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म के एक सीन पर कोहराम मच गया है। भारतीय फिल्म प्रेमियों में एक सीन को लेकर काफी नाराजगी है। वहीं भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' की एक प्रेस रिलीज शेयर करते हुए कहा है कि 'हर कोई हैरान है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) इस दृश्य के साथ फिल्म को कैसे मंजूरी दे सकता है।' दरअसल, एक सीन में रॉबर्ट ओपेनहाइमर (सिलियन मर्फी) सेक्स करते समय भगवद गीता पढ़ रहा है।

Oppenheimer Controversy

ओपेनहाइमर फिल्म पर हिंदू धर्म का अपमान करने का आरोप (तस्वीर- Twitter)

आसान शब्दों में समझिए क्या है पूरा विवाद

मशहूर वैज्ञानिक जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म के एक सीन ने बखेड़ा खड़ा कर दिया है। फिल्म में एक सीन दिखाया गया है, जिसमें लीड एक्टर सिलियन मर्फी सेक्स करने दिख रहे हैं। इसी बीच एक इंटीमेट सीन के दौरान सिलियन मर्फी भगवत गीता पढ़ते नजर आ रहे हैं। कई भारतीयों का मानना है कि इस तरह के सीन में भगवत गीता पढ़ना हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाने के समान है। भारत में इस फिल्म का जमकर विरोध हो रहा है। लोगों ने ये सवाल खड़ा किया है कि इस तरह के सीन होने के बावजूद सेंसर बोर्ड ने आखिर फिल्म के रिलीज को मंजूरी कैसे दे दी।

End of Feed