आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द, सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दी जानकारी

RJD MLC Sunil Singh: एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द हो गई है। सुनील सिंह पर सदन में बजट सत्र के दौरान के मुख्यमंत्री का मिमिक्री कर मजाक उड़ाने के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

RJD MLC Sunil Singh: आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द हो गई है। विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन में इसकी घोषणा की। बता दें, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के मुंहबोले भाई है। सुनील सिंह पर विधान परिषद के पिछले सत्र में CM नीतीश कुमार की मिमिक्री करने का आरोप लगा था जिसकी जांच विधान परिषद की आचार समिति को सौंपी गई थी। आचार समिति के अध्यक्ष की ओर से विधान परिषद में प्रतिवेदन रिपोर्ट पेश कर दिया गया था।

RJD MLC Sunil Singh

सुनील सिंह की विधान परिषद सदस्यता रद्द

बजट सत्र के दौरान सुनील सिंह ने किया था अशोभनीय व्यवहार

जानकारी के अनुसार, यह मामला 13 फरवरी को बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद विवाद के दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ सदन में अशोभनीय व्यवहार से जुड़ा हुआ था। जिसमें भीष्म साहनी की मांग पर जांच समिति बनाई गई थी। इसके जांच समिति ने वीडियो की जांच के बाद आरोपों को सत्य पाया था। समिति ने रिपोर्ट में कहा है कि सुनील कुमार सिंह ने सदन में अपने असंसदीय आचरण और अमर्यादित व्यवहार से सदन के सदस्य बने रहने की पात्रता खो दी है। ऐसे में बिहार विधान परिषद् की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन नियमावली के नियम 290 की कंडिका 10 (घ) के अधीन समिति सर्वसम्मति/बहुमत से अनुशंसा करती है।

End of Feed