देश

Mukesh Ambani: बदरीनाथ, केदारनाथ के दर पर पहुंचे मुकेश अंबानी, इतने करोड़ का किया दान

mukesh ambani badrinath kedarnath darshan:भारत के सबसे बड़े अरबपति उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इन दिनों चारधाम यात्रा पर हैं, इस दौरान उन्होंने केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा करके पूजा-अर्चना की और दर्शन किए।

Image

मुकेश अंबानी इन दिनों चारधाम यात्रा पर हैं

mukesh ambani news: उद्योगपति मुकेश अंबानी ने‌ रविवार को भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन किए और दोनों मंदिरों में कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की भेंट अर्पित की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे जहां श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने उनकी अगवानी की ।

सुबह नौ बजे मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने भगवान के दर्शन किए तथा पूजा में शामिल हुए इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में ही स्थित लक्ष्मी मंदिर में मां लक्ष्मी के दर्शन किये जहां समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया।

मुकेश अंबानी ने‌ मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया

इसके बाद अंबानी केदारनाथ मंदिर पहुंचे जहां समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनका स्वागत किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव का रूद्राभिषेक किया । इसके बाद अजय ने उद्योगपति को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया।

पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मंदिर समिति को दान स्वरूप भेंट किया

मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि अंबानी हर साल दर्शन के लिए बदरीनाथ तथा केदारनाथ मंदिर आते हैं उन्होंने बताया कि इस बार भी उन्होंने बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम के लिए कुल पांच करोड़ दो लाख रुपये की धनराशि का चेक मंदिर समिति को दान स्वरूप भेंट किया है। गौड़ ने कहा कि कोरोना काल में जब यात्रा न्यूनतम थी, तब भी उन्होंने मंदिर समिति को दान स्वरूप बड़ी भेंट दी थी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article