टीजी मोहनदास पर आया संकट, NEET विरोध प्रदर्शन टिप्पणी मामले में गिरफ्तार, दिया था विवादित बयान

यह पूरा मामला टी.जी. मोहनदास के यूट्यूब चैनल 'पत्रिका' (Pathrika) पर अपलोड किए गए वीडियो से जुड़ा है। आरोप है कि 24 और 25 जुलाई को जारी इन वीडियो में उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और वहां मौजूद महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और हिंसक बयान दिए।

TG Mohandas Arrested: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा पत्र लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक व भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में केरल की साइबर पुलिस ने वरिष्ठ दक्षिणपंथी टिप्पणीकार और भाजपा के पूर्व बौद्धिक प्रकोष्ठ प्रमुख टी.जी. मोहनदास (T.G. Mohandas) को अपनी हिरासत में ले लिया है। तिरुवनंतपुरम सिटी साइबर पुलिस स्टेशन की टीम ने रविवार शाम कोच्चि के मट्टनचेरी स्थित उनके आवास से उन्हें हिरासत में लिया और मेडिकल जांच के बाद तिरुवनंतपुरम ले गई।

TG Mohanedas

टीजी मोहनदास गिरफ्तार

क्या है पूरा विवाद और टिप्पणी?

यह पूरा मामला टी.जी. मोहनदास के यूट्यूब चैनल 'पत्रिका' (Pathrika) पर अपलोड किए गए वीडियो से जुड़ा है। आरोप है कि 24 और 25 जुलाई को जारी इन वीडियो में उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और वहां मौजूद महिलाओं को लेकर बेहद आपत्तिजनक और हिंसक बयान दिए। वीडियो में मोहनदास ने कथित तौर पर कहा कि प्रदर्शनों के दौरान 'सामूहिक दुष्कर्म' की घटनाएं हो सकती हैं। उन्होंने विवादित दावा करते हुए कहा कि विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाली महिलाएं सामूहिक दुष्कर्म का आनंद लेती हैं, इसलिए इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं होगी।

End of Feed