RG Kar मेडिकल कॉलेज की एक और छात्रा की मौत, बॉयफ्रेंड पर जहर देने का आरोप

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज की अंतिम वर्ष की छात्रा अनिंदिता सोरेन (24) की मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि उसके प्रेमी उज्ज्वल सोरेन ने शादी से इंकार कर उसे जहर दिया और गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।

RG Kar Medical College: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की अंतिम वर्ष की एक छात्रा की शनिवार को मालदा के एक अस्पताल में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका के परिवार ने छात्रा के प्रेमी को उसकी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। वह मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कनिष्ठ चिकित्सक थी।

rg kar medical college

आरजी कर मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की मौत।(फोटो सोर्स: iStock)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरजी कर कॉलेज की अंतिम वर्ष की मेडिकल छात्रा अनिंदिता सोरेन (24) की मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने उसके प्रेमी उज्जवल सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा है कि उसने छात्रा को जहर दिया और फिर गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी ने कहा, "युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता चल सकेगा।"

End of Feed