'चुनाव में इंकलाब और सैलाब होगा', जेल से बाहर आते ही गरजे आजम खान, रामपुर पहुंचने पर सपा नेता का जोरदार स्वागत

गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा होने के बाद देर रात रामपुर पहुंचे आजम खान का बड़ी संख्या में पहुंचे उनके समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान संवाददाताओं से बातचीत में खान ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत मिलने पर रिहा किये जाने से उनका इस बात पर यकीन मजबूत हो गया है कि देश आजाद है।

Azam Khan: जेल से रिहा होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खान ने बड़ा बयान दिया है। आजम खान ने कहा, 'हमें न्याय मिला है। न केवल हमें न्याय मिला है, बल्कि संविधान की भी रक्षा हुई है। हम जैसे कमजोर लोगों को ताकत मिली है, हमें जीने का अधिकार मिला है, ताकि हमें आत्महत्या का रास्ता चुनने के लिए मजबूर न होना पड़े।' रिहाई के बाद रामपुर पहुंचे खान ने कहा कि 'कोई चुनाव नहीं होगा, इंक़लाब आएगा! यह सिर्फ बदलाव नहीं होगा, बल्कि एक सैलाब आएगा! अब लोग धर्म या जाति के नाम पर नहीं लड़ेंगे; अब लड़ाई मुद्दों पर होगी। हम जैसे लोग संविधान और व्यवस्था के लिए जान देने को तैयार थे, आज भी तैयार हैं और आगे भी तैयार रहेंगे।'

azam khan

बुधवार रात डासना जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान।

तो ये विभूतियां भी विवि नहीं बना पातीं-आजम

सपा नेता ने कहा कि 'अगर मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान के जमाने में ED, CBI, इनकम टैक्स विभाग या डेवलपमेंट अथॉरिटी होती, तो मदन मोहन मालवीय और सर सैयद अहमद खान भी जेल में होते और विश्वविद्यालय नहीं बना पाते।'

End of Feed