Malegaon Blast Case: मोहन भागवत को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था, पूर्व ATS अधिकारी का बड़ा खुलासा

महाराष्ट्र एंटी-टेरर स्क्वॉड (ATS) के पूर्व अधिकारी ने 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। अधिकारी का दावा है कि उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था।

Malegaon Blast Case : महाराष्ट्र एंटी-टेरर स्क्वॉड (ATS) के पूर्व अधिकारी ने 2008 के मालेगांव बम धमाके मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। अधिकारी का दावा है कि उसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के चीफ मोहन भागवत को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया था। नवभारत टाइम्स से खास बातचीत में पूर्व अधिकारी महबूब मुजावर ने कहा कि 'मालेगांव ब्लास्ट में भागवत टार्गेट पर थे। उन्हें इस मामले में फंसाने की कोशिश हुई। उस समय कोई भगवा आतंकवाद नहीं था, सब फर्जी था।'

Mohan bhagwat

महाराष्ट्र एटीएस के पूर्व अधिकारी का सनसनीखेज खुलासा। तस्वीर-PTI

मालेगांव ब्लास्ट केस में 31 जुलाई को आया फैसला

बता दें कि गुरुवार को ही मालेगांव बम ब्लास्ट केस में बड़ा फैसला आया। NIA की स्पेशल कोर्ट ने इस केस में साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित समेत सभी 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। करीब 17 साल बाद आए इस फैसले को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग चल रही है। इस बम धमाके में छह लोगों की जान गई थी और करीब 100 लोग घायल हुए थे।

End of Feed