शहर

Ayodhya News: राम मंदिर ट्रस्ट में हो गई नए सदस्यों की नियुक्ति, CEO का ऐलान अभी बाकी

Ayodhya Ram Mandir Trust CEO News: अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों की नियुक्ति हो गई है। हालांकि आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। इसके अलावा CEO का ऐलान अभी बाकी है।

Image

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की नियुक्ति हुई

Ayodhya Ram Mandir Trust CEO News: अयोध्या स्थित राम मंदिर ट्रस्ट में नए सदस्यों की नियुक्ति हो गई है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा ट्रस्ट की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, जिन तीन सदस्यों की नियुक्ति हुई है, उनमें अयोध्या, दिल्ली और शिकोहाबाद के सदस्य शामिल हैं।

किनकी हुई नियुक्ति?

मदन मोहन पांडेय - अयोध्या

महेश भागचन्दका - दिल्ली

निर्मला यादव - शिकोहाबाद

3500 से अधिक आवेदनों की हुई स्क्रीनिंग

अयोध्या स्थित राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति के लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को आयोजित बैठक जारी है जिसमें 5,585 आवेदनों में से चयनित किए गए तीन उम्मीदवारों में से किसी एक को सीईओ बनाने पर फैसला लिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, स्वामी कमलनयन दास, अंतरिम महासचिव डॉ. कृष्ण मोहन, ट्रस्टी महंत दीनेंद्र दास और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि सहित अन्य लोग मौजूद हैं। हालांकि, इन तीनों में से किसे सीईओ बनाया जा सकता है, इस बात को लेकर ट्रस्ट के सदस्यों ने सख्त चुप्पी साध रखी है।

ट्रस्ट की यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब मंदिर को प्राप्त दान के कथित गबन को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में आठ लोगों की गिरफ्तारी हुई है और ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय, ट्रस्टी अनिल मिश्रा और एक अन्य पदाधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। ट्रस्ट की धार्मिक मामलों की समिति से जुड़े स्वामी कमलनयन दास ने बैठक से पहले कहा कि उनकी प्राथमिकता मंदिर का सुचारु संचालन है। उन्होंने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''मुझे नहीं पता कि सीईओ किसे बनाया जाएगा। मेरी इच्छा है कि मंदिर के कार्य सुचारु रूप से चलते रहें।''

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट बुधवार को राम मंदिर के पहले पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति कर सकता है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article