सीहोर में 40 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन, बोरवेल में फंसी ढाई साल की सृष्टि को बचाने की कोशिश जारी

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Jun 8, 2023, 07:49 AM IST

Sehore Rescue Operation: सीहोर की ढाई साल की मासूम सृष्टि के लिये पूरा देश दुआ मांग रहा है। सृष्टि को बचाने के लिए अब राजस्थान और महाराष्ट्र के विशेषज्ञों को बुलाया गया है। तीन दिन पहले वो बोरवेल में गिर गई थी।

Sehore Rescue Operation: सीहोर के मुंगालिया गांव में पिछले 40 घंटे से ढाई साल की सृष्टि को बचाने की कवायद जारी है। सृष्टि खेलते खेलते बोरवेल तक जा पहुंची थी और गड्डे में गिर गई। जिस समय यह हादसा हुआ वो करीब 29 फीट की गहराई में फंसी हुई थी। पोकलेन की मदद से बोरवेल के समानांतर गड्डे को खोद कर उस मासूम तक पहुंचने की कोशिश हो रही है। लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा, ''मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे सृष्टि नाम की बच्ची बोरवेल में गिरी थी और तभी से उसे बचाने के प्रयास चल रहे हैं। शुरुआत में वह बोरवेल में करीब 40 फीट की गहराई में फंसी थी, लेकिन उसके बचाव अभियान में लगी मशीनों के कंपन के कारण, वह लगभग 150 फीट और नीचे खिसक गई, जिससे कार्य और कठिन हो गया। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान के लिए सेना की एक टीम को बुलाया है, जबकि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा आपातकालीन प्रतिक्रिया बल (SDERF) की टीमें पहले से ही लड़की को बचाने के लिए काम कर रही हैं।

150 फीट नीचे खिसकी सृष्टि

बता दें बड़ी मुंगावली गांव में एक ढाई वर्षीय बालिका सृष्टि कृशवाहा घर के पास ही स्थित एक सूखे बोर में मंगलवार दोपहर एक बजे गिर गई थी। इस बच्ची को बचाने के लिए तभी से प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन प्रशासन को बचाव कार्य में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज तीसरा दिन है।

End of Feed