देश

एक फोटो ने कर दिया साफ, बिहार में टूट गया महागठबंधन! नीतीश-तेजस्वी के बीच खाली कुर्सी की कहानी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 26, 2024, 03:52 PM IST

गणतंत्र दिवस के दिए आई एक फोटो में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच एक कुर्सी खाली दिख रही है। इससे पहले नीतीश और तेजस्वी की कुर्सी कभी अलग-अलग नहीं दिखती थी।

Image

बिहार गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान की फोटो

नीतीश कुमार अपनी पलटुराम राजनीति को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा है कि जदयू, महागठबंधन से अलग होने जा रही है, नीतीश कुमार एक बार फिर से लालू को छोड़कर बीजेपी के साथ जाने की तैयारी कर रहे हैं। इन्हीं अटकलों के बीच अब ऐसी फोटो सामने आई है, जिससे गठबंधन के टूटने की कहानी साफ हो जा रही है।

फोटो ने कर दिया साफ

गणतंत्र दिवस के दिए आई एक फोटो में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच एक कुर्सी खाली दिख रही है। इससे पहले नीतीश और तेजस्वी की कुर्सी कभी अलग-अलग नहीं दिखती थी। दोनों हर कार्यक्रम में सटकर बैठे देखते थे, हंसते-मुस्कुराते रहते थे, उसकी इस फोटो में कमी दिख रही है।

बीजेपी के साथ गठबंधन फाइनल स्टेज में

सूत्रों की मानें बिहार और जदयू में गठबंधन फाइल हो गया है। एक दो दिन में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। सरकार के फॉर्मूले पर काम चल रहा है। बीजेपी की ओर से अमित शाह खुद कमान संभाले हुए हैं। दिल्ली में मीटिंग पर मीटिंग जारी है। पहले खबर थी कि बीजेपी सीएम पद लेने के बाद ही जदयू से गठबंधन करेगी, लेकिन अब खबर है कि सीएम पद जदयू के पास रहेगा और सरकार का फॉर्मूला पुराना वाला ही रहेगा।

लालू भी एक्टिव

इस बार लालू यादव भी नीतीश को छोड़ने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। खबर है कि लालू यादव भी जोड़ तोड़ में जुटे हैं। लालू यादव की नजर नीतीश के ही विधायकों पर है। लालू यादव को सरकार बनाने के लिए 8 विधायकों की जरूरत है, जिसे वो हासिल करने की कोशिश में लगे हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article