फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने गणतंत्र दिवस पर दीं शुभकामनाएं, पीएम मोदी के साथ ली गई सेल्फी की शेयर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 10:01 AM IST

Republic Day 2024: इस बार 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत के खास मेहमान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। जयपुर का दौर करने के बाद वह देर रात दिल्ली पहुंच गए।

Republic Day 2024 : फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस अवसर पर उन्हें भारत के लोगों के बीच होने की खुशी और गर्व, दोनों हैं। मैंक्रों इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्‍य अतिथि हैं। वह कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड देखेंगे जहां भारत की सैन्‍य क्षमता और सांस्‍कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा। मैक्रों ने ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा, ‘मेरे प्रिय मित्र नरेन्द्र मोदी और भारत के लोग। गणतंत्र दिवस पर मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। आपके साथ होने पर खुशी और गर्व है। आइए, जश्न मनाते हैं!’ इस पोस्ट के साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बृहस्पतिवार को जयपुर में ली गई एक सेल्फी भी साझा की।

Macro and Modi

राष्ट्रपति मैक्रों और पीएम मोदी

75वें गणतंत्र दिवस पर भारत के खास मेहमान मैक्रों

इस बार 75वें गणतंत्र दिवस पर भारत के खास मेहमान फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। जयपुर का दौर करने के बाद वह देर रात दिल्ली पहुंच गए। जयपुर में जहां उनका जबरदस्त स्वागत हुआ, उन्होंने पीएम मोदी के साथ रोड शो भी किया। फ्रांस के राष्ट्रपति का दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का नई दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने स्वागत किया। राष्ट्रपति मैक्रों 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। बता दें कि मैक्रों ने गुरुवार को राजस्थान के जयपुर का दौरा किया।

End of Feed