देश

North India Weather Update: उत्तर भारत में सर्दी लंबा खींचने से हैरान-परेशान लोग, अभी और सताएगी ठंडक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2024, 11:33 AM IST

North India Weather Update : गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता क्रमशः 100 मीटर और 300 मीटर रही।

Image

उत्तर भारत में सर्दी का कहर।

Photo : PTI

North India Weather Update : दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कोहरे की वजह से रेल एवं हवाई सेवा प्रभावित हुई है। इस बार सर्दी का मौसम ज्यादा लंबा खींचने की वजह से लोग हैरान और परेशान हैं। बीच-बीच में तापमान में गिरावट या वृद्धि दर्ज की जा रही है। ठिठुरन भरी ठंड इस बार फरवरी के मध्य तक रह सकती है। पंजाब और हरियाणा में सर्दी का सितम जारी है। सिरसा में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में शुक्रवार सुबह घना कोहरा

गणतंत्र दिवस के दिन शुक्रवार सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय के अनुसार, इंदिरा गांधी हवाई अड्डे और सफदरजंग हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता क्रमशः 100 मीटर और 300 मीटर रही। सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

aag

aag

दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था। दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस कम है और अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

sardi

sardi

सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा

हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को ठंड का कहर कम नहीं हुआ और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सिरसा हरियाणा में सबसे ठंडा स्थान रहा। राज्य के हिसार और फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, अंबाला में 4.6 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 4.4 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 5.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमाान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather

weather

गुरदासपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस

पंजाब के गुरदासपुर में कड़ाके की ठंड पड़ी, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस, पटियाला, बठिंडा और फरीदकोट में पांच डिग्री सेल्सियस, अमृतसर और लुधियाना में 5.5 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में छह डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

आईएमडी ने कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया

यही नहीं, आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान जैसे उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में 'कोल्ड डे' और 'सीवियर कोल्ड डे' का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article