‘न युद्ध, न शांति’...भारत में ईरान के दूत मजीद हकीम इलाही का बड़ा बयान,होर्मुज पर भी बोले

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका पर हमला बोला है। अमेरिका और इजराइल अपनी इच्छाएं दूसरे देशों पर थोपना चाहते हैं। जिसकी कीमत दुनिया को भुगतनी पड़ रही है।

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने अमेरिका पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ईरान और इजराइल-अमेरिका गठबंधन के बीच जारी तनाव को न युद्ध और न शांति वाले हालात हैं। उन्होंने कहा कि अगर दुनिया में शांति और वैश्विक स्थिरता चाहिए तो वह सिर्फ इस बात पर निर्भर करती है कि जंग शुरू करने वाले पक्ष ही इसे तुरंत रोकें।

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही।

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि अब्दुल मजीद हकीम इलाही।

अमेरिका-इजराइल अपनी इच्छाएं दूसरे देशों पर थोप रहे

बेंगलुरु में पत्रकारों को संबोधित करते हुए अब्दुल मजीद हकीम इलाही ने कहा कि ईरान युद्ध नहीं चाहता था,लेकिन लगातार हमलों के कारण उसे जवाब देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल अपनी इच्छाएं दूसरे देशों पर थोपना चाहते हैं।

End of Feed