Munawwar Rana Death News: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, 71 साल की उम्र में लखनऊ में ली अंतिम सांस

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 15, 2024, 12:11 AM IST

Munawwar Rana Death News: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लखनऊ स्थिति पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। उनकी तबीयत पिछले कई दिनों से खराब थी।

Munawwar Rana Death News: उर्दू के मशहूर शायर मुनव्वर राणा का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार मुनव्वर राणा की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है। मुनव्वर राणा कई दिनों से बीमार थे। मुनव्वर राणा का इलाज लखनऊ स्थित पीजीआई में चल रहा था।

munawwar rana death

मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन

71 साल की उम्र में निधन

मिली जानकारी के अनुसार उर्दू शायर मुनव्वर राणा को रविवार को पीजीआई अस्पताल में ही दिल का दौरा पड़ा, जिसेस उनकी मौत हो गई है। मुनव्वर राणा 71 वर्ष के थे। उन्हें किडनी और दिल से जुड़ी बीमारियां पहले से ही थीं। राना की बेटी सोमैया राना ने पीटीआई को बताया कि उनके पिता का रविवार देर रात लखनऊ में निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से गले के कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने बताया कि राना को सोमवार को उनकी वसीयत के मुताबिक लखनऊ में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। सोमैया ने बताया कि उनके परिवार में उनकी मां, चार बहनें और एक भाई हैं।

End of Feed