Video: औरंगजेब की कब्र हटाने से कोई फायदा नहीं होगा बोले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

Aurangzeb grave: कुछ दक्षिणपंथी संगठनों ने छत्रपति संभाजीनगर के खुल्दाबाद में स्थित औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की है।

Aurangzeb grave: केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग का विरोध करते हुए कहा कि ऐसे कदम से किसी उद्देश्य की पूर्ति नहीं होगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के नेता ने यह भी कहा कि इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए।

Ramdas Athawale

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले

बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने सोमवार को राज्य सरकार को एक ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है, जिसमें कब्र को हटाने के लिए कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया जाएगा। संगठनों ने मांग पूरी नहीं होने पर 'कारसेवा' और राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज और सतारा से भाजपा सांसद उदयनराजे भोसले ने छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग की थी।

End of Feed