उमेश पाल केस में अतीक अहमद-अशरफ पर कसा शिकंजा, यूपी पुलिस को सात दिन की रिमांड

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Apr 13, 2023, 03:40 PM IST

Atiq Ahmed on Remand: उमेश पाल मर्डर केस में प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट ने अतीक अहमद सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पुलिस रिमांड पर अतीक अहमद और अशरफ
  • अदालत से यूपी पुलिस को सात दिन की रिमांड
  • उमेश पाल मर्डर केस में बनाए गए हैं आरोपी

Atique Ahmed on Remand: प्रयागराज की सीजेएम अदालत ने उमेश पाल मर्डर केस में अतीक अहमद(atique ahmed hindi news) और अशरफ को सात दिन की रिमांड पर भेज दिया है। पेशी के बाज जब अतीक और अशरफ निकल रहे थे तो उनके ऊपर बोतल फेंकी गई। इससे पहले जब उन्हें पेशी के लिए अदालत ले जाया जा रहा था उस वक्त भी माहौल बेहद गरम था। बता दें कि फरवरी में प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी जिसमें अतीक अहमद उसका भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, बहन आएशा नूरी, बेटा असद(asad ahmed encounter) आरोपी बनाए गए हैं। इस केस में यूपी एसटीएफ को उस समय बड़ी कामयाबी मिली जब पांच लाख के इनामी अतीक के बेटे असद(asad ahmed latest news) और दूसरे शूटर गुलाम को झांसी के पास मार गिराया। उन दोनों के पास से अत्याधुनिक हथियार की बरामदगी भी की गई है।

Atique Ahmed, Umesh Pal Murder Case

उमेश पाल मर्डर केस में रिमांड पर अतीक अहमद

अतीक इस समय गुजरात के साबरमती जेल में बंद है और उसे उमेश पाल मर्डर केस में पेशी के लिए प्रयागराज जेल लाया गया है, वहीं अशरफ को बरेली जेल से लाया गया था। गुरुवार को पेशी से पहले अतीक अहमद की तबीयत भी खराब हो गई थी। पेशी पर आते वक्त अतीक ने कहा था कि वो मिट्टी में मिला ही दिए गए हैं, अब रगड़ा जा रहा है। इसके साथ ही उसने कहा कि उमेश पाल मर्डर केस में उसे जानकारी नहीं है क्योंकि वो तो जेल में बंद था।

End of Feed