LIVE
Remal Cyclone Tracker: पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तबाही मचाने के बाद चक्रवाती तूफान रेमल हुआ कमजोर
Cyclone Remal: बांग्लादेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर चक्रवाती तूफान 'रेमल' के पहुंचने के एक दिन बाद बंगाल के तटीय इलाकों में सोमवार को भारी तबाही का मंजर दिखा। तूफान के कारण बीती रात 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। 'रेमल' ने पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में बुनियादी सरंचनाओं और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया है। चक्रवाती तूफान 'रेमल' के बांग्लादेश के तटीय इलाकों में पहुंचने के बाद कम से कम सात लोगों की मौत हो गयी और लाखों लोगों को बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर होना पड़ा। 'रेमल' के तट से टकराने पर 120 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और सैकड़ों गांवों में पानी भर गया। पढ़ें Cyclone Remal से जुड़ी हर ताजा खबर...
MAY 27, 2024 16:06 IST
कई हिस्सों में चक्रवाती तूफान ‘रेमल' ने मचाई तबाही
चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ ने पश्चिम बंगाल और उसके तटीय इलाकों में आधारभूत संरचना और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचाया है और इसके कारण हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। तूफान के कारण बीती रात 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली थीं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
MAY 27, 2024 15:29 IST
मुख्यमंत्री ममता ने स्थिति का जायजा लिया
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सुंदरबन और राज्य के अन्य तटीय इलाकों में चक्रवात रेमल के प्रभाव पर गहरी चिंता व्यक्त की और स्थिति का जायजा लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ममता ने चक्रवात से हुई तबाही और उसके बाद की स्थिति से निपटने के लिए किए जा रहे उपायों का आकलन करने के लिए मुख्य सचिव बी पी गोपालिका से बात की।
MAY 27, 2024 14:44 IST
MAY 27, 2024 14:13 IST
चक्रवात रेमल हुआ कमजोर, शाम तक और कम होने की उम्मीद: एनडीआरएफ
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल ( एनडीआरएफ ) ने सोमवार को घोषणा की कि गंभीर चक्रवाती तूफान 'रेमल' कल रात को जमीन पर आने के बाद कमजोर पड़ गया है और आज शाम तक इसके गहरे दबाव में बदल जाने की उम्मीद है।
MAY 27, 2024 14:00 IST
रेमल 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ रहा है: आईएमडी
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को जानकारी दी कि तटीय बांग्लादेश और उससे सटे तटीय पश्चिम बंगाल पर चक्रवाती तूफान ' रेमल ' 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगभग उत्तर की ओर बढ़ गया है।
MAY 27, 2024 12:46 IST
MAY 27, 2024 12:12 IST
चक्रवात रेमल के धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना
तटीय बांग्लादेश और तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती तूफान रेमल मोंगला से लगभग 40 किमी उत्तर पश्चिम, कोलकाता से 90 किमी पूर्व, कैनिंग से 90 किमी उत्तर पूर्व में है। चक्रवात के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है।
MAY 27, 2024 10:54 IST
चक्रवाती तूफान 'रेमल' हुआ कमजोर, कई जिलों में बारिश की संभावना
चक्रवाती तूफान 'रेमल' सोमवार को सुबह तक कमजोर पड़ गया और हवा की रफ्तार 80 से 90 किलोमीटर (किमी) प्रति घंटा हो गयी। 'रेमल' रविवार मध्यरात्रि के आस-पास पश्चिम बंगाल तट पर पहुंचा था। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के मुताबिक, सुबह साढ़े पांच बजे सागर द्वीप से 150 किलोमीटर उत्तरपूर्व में स्थित चक्रवाती तूफान की वजह से कोलकाता में तेज बारिश हुई और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में रातभर बारिश होती रही।
MAY 27, 2024 10:46 IST
MAY 27, 2024 10:04 IST
Remal Cyclone: बंगाल के लोगो के लिये अभी भी नहीं टला खतरा
चक्रवाती तूफान रेमल भले ही कमजोर हो गया हो, उसकी तिवृता भी भले ही कम हुई हो लैंडफ़ॉल के बाद, लेकिन अब भी ख़तरा बंगाल के लोगो के लिये टला नहीं हैं। तूफ़ान रेमल अब उत्तर की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं जिस वजह से नादिया, मुर्शिदाबाद जैसे जिलो में काफ़ी भारी वर्षा होने की संभावना हैं। दक्षिण बंगाल में कई जिलो में, खास तौर पे कोलकाता में बीती रात से चल रही बारिश के वजह से जल जमाव की परिस्थिति हैं। पूर्वी मिदनापुर के दीघा में, समुंदर फिर एक बार उफान पर हैं, यह अंदेशा हैं कि अगले दो दिनों तक भारी वर्षा होती रहेगी।
MAY 27, 2024 09:57 IST
MAY 27, 2024 09:54 IST
MAY 27, 2024 09:01 IST
पूर्वोत्तर राज्य हाई अलर्ट पर, अधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश
भीषण चक्रवाती तूफान रेमल के आने से पहले विभिन्न पूर्वोत्तर राज्यों में आपदा प्रबंधन अधिकारियों और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और जिला प्रशासनों को अग्रिम एहतियाती कदम उठाने के लिए कहा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार, चक्रवात रेमल रविवार आधी रात को तट पार कर सकता है। इस कारण पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपारा के बीच भूस्खलन होने का अनुमान है। इस समय चक्रवात केंद्र के आसपास 110-120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। रफ्तार 135 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है।
MAY 27, 2024 08:53 IST
असम के CM हिमंत बिस्वा ने की ये अपील
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट किया कि चक्रवाती तूफान रेमल असम को भी प्रभावित कर सकता है। हम कई एहतियाती कदम उठा रहे हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें स्टैंडबाय पर हैं, नियंत्रण कक्ष चालू हैं और हम अपने नागरिकों को सुरक्षित रखने के लिए पूरी सरकारी व्यवस्था कर रहे हैं।
MAY 27, 2024 08:34 IST
चक्रवात रेमल के बीच भारतीय तटरक्षक बल ने लोगों को किया सतर्क
भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को कहा कि वह चक्रवात के आने पर कड़ी निगरानी रख रहा है और आपदा प्रतिक्रिया दल, जहाज और होवरक्राफ्ट अल्प सूचना पर स्टैंडबाय पर हैं ताकि प्रभाव के बाद की चुनौतियों का जवाब दिया जा सके।
MAY 27, 2024 08:06 IST
MAY 27, 2024 07:58 IST
चक्रवात रेमल की वजह से कोलकाता नगर निगम का कंट्रोल रूम पूरी रात खुला रहा
साउथ कोलकाता के DC प्रियाब्रत रॉय ने कहा कि कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है, जहां से भी खबर मिली है वहां कोलकाता नगर निगम और कोलकाता पुलिस की आपदा प्रबंधन की टीम पहुंच रही है और पेड़ों को हटाने का काम कर रही है। प्रशासन की ओर से पूरी रात स्पेशन कंट्रोल रूम के द्वारा चक्रवात के परिस्थिति की मॉनिटरिंग की गई।
MAY 27, 2024 07:55 IST
MAY 27, 2024 07:53 IST
110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा
चक्रवात के बांग्लादेश और आसपास के बंगाल के तटों तक पहुंचने के बाद 110 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, तटीय इलाकों में 27 और 28 मई को भारी वर्षा होगी।
MAY 27, 2024 07:52 IST
चक्रवात रेमल के कारण दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और तेज हवाएं
चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र में पहुंच गया है। इसके कारण दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है।
