2022 में वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड 75 लाख लोगों में TB का चला पता, 46 फीसदी इस इलाके से

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 8, 2023, 06:05 PM IST

2020 और 2021 में टीबी के नए मामलों का पता चलने में वैश्विक स्तर पर गिरावट आई थी, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक गिरावट भारत, इंडोनेशिया और फिलीपीन में दर्ज की गई थी।

TB Cases Increased Globally: दुनिया में हर साल तपेदिक (TB) के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। साल 2022 में दुनिया में कुल 75 लाख लोगों में टीबी होने का पता चला है। यह 1995 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा वैश्विक टीबी निगरानी शुरू किए जाने के बाद यह सबसे अधिक है। यह जानकारी 192 देशों और क्षेत्रों के आंकड़ों वाली एक रिपोर्ट में दी गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की 2023 वैश्विक टीबी रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि वैश्विक स्तर पर, 2022 में अनुमानित एक करोड़ छह लाख लोग टीबी से बीमार पड़े, जो 2021 के आंकड़े एक करोड़ तीन लाख से अधिक है।

TB Patient

टीबी के रिकॉर्ड मामले आए सामने

साल 2020-21 में आई थी भारी गिरावट

रिपोर्ट 2022 में टीबी निदान और उपचार सेवाओं के पैमाने में एक महत्वपूर्ण विश्वव्यापी सुधार को रेखांकित करती है। यह टीबी संबंधी सेवाओं पर कोविड-19 व्यवधानों के हानिकारक प्रभावों को दूर करने के लिए एक उत्साहजनक प्रवृत्ति को दर्शाती है। वर्ष 2020 और 2021 में टीबी के नए मामलों का पता चलने में वैश्विक स्तर पर गिरावट आई थी, जिसमें 60 प्रतिशत से अधिक गिरावट भारत, इंडोनेशिया और फिलीपीन में दर्ज की गई थी।

End of Feed