Dussehra celebrations: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में दशहरा समारोह के तहत लाल किले के माधव दास पार्क में रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान देखा गया कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने हाथों में धनुष थामकर तीर चलाया और रावण के पुतले का दहन हो गया।
दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने की शिरकत।
लाल किले के माधव दास पार्क में 'रावण दहन' कार्यक्रम
दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में लाल किले के माधव दास पार्क में 'रावण दहन' किया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री धार्मिक लीला समिति द्वारा लाल किले के माधव दास पार्क में आयोजित दशहरा कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रवाना हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देशवासियों को विजयादशमी की असीम शुभकामनाएं। मां दुर्गा और प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद से आप सभी को जीवन के हर क्षेत्र में विजय हासिल हो, यही कामना है।’’ विजयादशमी असुरों के राजा रावण पर भगवान राम की जीत का प्रतीक है और इसके साथ ही दुर्गा पूजा उत्सव का समापन होता है।
