जेल से फिर बाहर आया राम रहीम, इस बार मिली है 40 दिनों की पैरोल, रेप का है दोषी

इससे पहले डेरा प्रमुख राम रहीम को अगस्त में रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल मिली थी। डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में डेरा मुखी को दोषी करार देते हुए उसे 10-10 साल की सजा सुनाई थी और साथ ही डेरा मुखी पर 30 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगा दिया था।

Gurmeet Ram Rahim Singh : रेप मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरप्रीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। इस बार उसे 40 दिन की पैरोल मिली है। सोमवार को वह रोहतक स्थित सुनरिया जेल से बाहर निकला। रास्ते में उसके साथ एक बड़ा काफिला भी था। इससे पहले डेरा प्रमुख को अगस्त में रक्षाबंधन से पहले 40 दिन की पैरोल मिली थी। डेरे की दो साध्वियों के यौन शोषण मामले में पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने अगस्त 2017 में राम रहीम को दोषी करार देते हुए उसे 10-10 साल की सजा सुनाई थी और साथ ही उस पर 30 लाख 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।

ram rahim

रोहतक जेल से फिर बाहर आया राम रहीम। तस्वीर-PTI

डेरा प्रमुख और तीन अन्य लोगों को 16 साल से अधिक समय पहले एक पत्रकार की हत्या के मामले में 2019 में दोषी ठहराया गया था। सिंह को पिछले साल अगस्त में पैरोल के अलावा अप्रैल में 21 दिन की फरलो और पांच फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले जनवरी में 30 दिन की पैरोल भी दी गई थी। इसी तरह, सिंह को अक्टूबर, 2024 को 20 दिन की पैरोल दी गई थी जो कि पांच अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले दी गई थी।

End of Feed