हेमा कमेटी की रिपोर्ट के बाद केरल में सियासी भूचाल, अब अभिनेता व नेता मुकेश के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज

जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। तब से मलयालम फिल्म जगत की किसी हाई प्रोफाइल हस्ती के खिलाफ यह तीसरी प्राथमिकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता और माकपा विधायक एम. मुकेश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
  • मुकेश पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने कई साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था
  • बुधवार रात कोच्चि शहर के मरदु पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ बलात्कार के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई

Rape Case Against Actor and leader Mukesh: मलयालम फिल्मों के जाने माने अभिनेता और सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के विधायक एम. मुकेश के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुकेश पर एक अभिनेत्री ने आरोप लगाया है कि अभिनेता ने कई साल पहले उसका यौन उत्पीड़न किया था जिसके आधार पर यह मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात कोच्चि शहर के मरदु पुलिस थाने में अभिनेता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

kerala actor Mukesh

विधायक व एक्टर मुकेश फंसे

निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप

उन्होंने बताया कि यह मामला भारतीय दंड संहिता के तहत इसलिए दर्ज किया गया है, क्योंकि अपराध भारतीय न्याय संहिता के लागू होने से पहले हुआ था। जस्टिस हेमा समिति की रिपोर्ट में किए गए खुलासों के बाद विभिन्न निर्देशकों और अभिनेताओं पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। तब से मलयालम फिल्म जगत की किसी हाई प्रोफाइल हस्ती के खिलाफ यह तीसरी प्राथमिकी है।

End of Feed