देश

राजौरी समेत कश्मीर में तीन जगहों पर आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी, सेना के ऑपरेशन में 3 आतंकी मारे गए

Jammu and Kashmir Terrorist Attack: 28-29 अगस्त की रात को मच्छल, कुपवाड़ा के सामान्य क्षेत्र में भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। इस अभियान में अभी तक 3 आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

Image

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • सेना के ऑपरेशन में 3 आतंकी ढेर
  • राजौरी समेत घाटी के कई जगहों पर चल रहा सेना का ऑपरेशन
  • सेना की चिनार कॉर्प्स ऑपरेशन को कर रही लीड

Jammu and Kashmir Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सेना ने नियंत्रण रेखा (LOC) पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। वहीं, राजौरी जिले में भी आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, राजौरी में 2 से 3 आतंकवादी छिपे हुए हैं। कुपवाड़ा जिले में दो जगहों पर मुठभेड़ जारी है। पहली मुठभेड़ तंगधार सेक्टर में बुधवार शाम को शुरू हुई थी, जहां शुरुआती गोलीबारी के बाद बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। जानकारी के मुताबिक, राजौरी के गांव खेरी मोहरा लाठी और दंथल इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है। तलाशी अभियान के दौरान 28 अगस्त को आतंकवादियों से संपर्क स्थापित हुआ और खेरी मोहरा इलाके के पास आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई।

सेना 3 आतंकियों को मार गिराया

इस बीच भारतीय सेना के चिनार कॉर्प्स ने जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय सेना ने कुपवाड़ा के तंगधार और माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की दो कोशिशों को नाकाम कर दिया है। 3 आतंकवादी मारे गए हैं। आतंकवादियों की हरकत देखी गई और उसके बाद सटीक आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू किया गया। आतंकी समूहों ने खराब मौसम के दौरान अरमुई घुसपैठ मार्ग से घुसपैठ करने की कोशिश की, लेकिन सेना ने घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया।।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article