देश

बिहार के पूर्व DGP राजविंदर सिंह भट्टी होंगे CISF महानिदेशक, शहाबुद्दीन की गिरफ्तारी में निभाई थी अहम भूमिका

Rajwinder Singh Bhatti: आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी दे दी है। केंद्र ने उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक (DG) के पद पर नियुक्ति दी है। IPS राजविंदर सिंह भट्टी बिहार में कई पदों पर काम कर चुके हैं। सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के बड़े भाई को गिरफ्तार कर वे सुर्खियों में आए थे।

Image

IPS राजविंदर सिंह भट्टी होंगे CISF के नए महानिदेशक

Photo : Twitter

IPS Rajwinder Singh Bhatti: बिहार के डीजीपी के पद पर सेवारत आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी (IPS RS Bhatti) को केंद्र सरकार ने नई जिम्मेदारी दे दी है। केंद्र ने उन्हें केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के महानिदेशक (डीजी) के पद पर नियुक्ति दी है। बता दें कि आरएस भट्टी बिहार कैडर (Bihar Cadre) के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। आईपीएस अधिकारी राजविंदर सिंह भट्टी 30 सितंबर 2025 को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। आईपीएस आरएस भट्टी (IPS RS Bhatti) को दिसंबर 2022 में बिहार का पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) पूर्वी कमान के एडीजी के पद पर कार्यरत थे।

बाहुबली नेता शहाबुद्दीन को कर चुके हैं गिरफ्तार

बता दें कि आईपीएस राजविंदर सिंह भट्टी ने नवंबर 2005 में सिवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को उनके दिल्ली स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय ख्याति अर्जित की थी। इससे पहले, किसी भी पुलिस अधिकारी ने राजद के कद्दावर नेता को उसके मजबूत राजनीतिक रसूख के कारण गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं की थी। बाढ़ के एएसपी रहते हुए भट्टी ने तत्कालीन राजद विधायक और बाहुबली नेता दिलीप कुमार सिंह को भी उनके पटना स्थित आवास से गिरफ्तार किया था। दिलीप, जो लालू प्रसाद शासन के दौरान मंत्री भी थे, मकामा के ताकतवर नेता और पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह के बड़े भाई थे।

Rajwinder Singh Bhatti

Rajwinder Singh Bhatti

इस बीच, केंद्र सरकार ने दलजीत सिंह चौधरी को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का प्रमुख नियुक्त किया है। कार्मिक मंत्रालय ने बताया कि वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी को 30 नवंबर 2025 को उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक के कार्यकाल के लिए बीएसएफ के महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है। दलजीत सिंह चौधरी उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article