Ramnagar Accident: रामनगर-ऊधमपुर जम्मू बस दुर्घटना: हाईवे पर बड़ा हादसा, बस पलटी, 20 की मौत, कई घायल

Ramnagar Accident (रामनगर-ऊधमपुर जम्मू बस दुर्घटना): रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर एक बस के पलट जाने से 20 लोगों की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर प्रशासन बचाव कार्य में जुटा है।

Ramnagar Accident (रामनगर-ऊधमपुर जम्मू बस दुर्घटना): जम्मू कश्मीर से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर एक बस पलट गई है, जिसमें 20 लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है। बस रामनगर से ऊधमपुर जा रही थी, तभी ये हादसा हुआ। अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे राम नगर क्षेत्र में पहाड़ी सड़क पर एक खतरनाक मोड़ पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

Ramnagar Road Accident

रामनगर-ऊधमपुर हाईवे पर पलटी बस (AI Photo- ChatGPT)

रामनगर-ऊधमपुर घायलों को एयरलिफ्ट कराने की तैयारी

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे की जानकारी देते हुए कहा, "अभी-अभी मैंने DC उधमपुर, मिंगा शेरपा से बात की। मुझे एक दुखद सड़क दुर्घटना के बारे में पता चला था, जो एक घंटे से भी कम समय पहले कनोट गांव में हुई थी। इस दुर्घटना में एक पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस शामिल थी, जो रामनगर से उधमपुर जा रही थी। बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया है। इसमें भारी जान-माल के नुकसान की आशंका है। हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। घायलों को मेडिकल सहायता के लिए भेजा जाएगा। गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था की जा रही है। मैं स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व वाली हमारी स्थानीय कार्यकर्ताओं की टीम के भी लगातार संपर्क में हूं।"

End of Feed