शहर

Train Accident: मुंबई में सुबह-सुबह पटरी से उतरी ट्रेन, नवी मुंबई में स्टेशन पर लिफ्ट गिरी

मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन का रेक डोम्बिवली के पास पटरी से उतर गया। आज सुबह ही नवी मुंबई के पनवेल स्टेशन लिफ्ट गिरने से भी हड़कंप मच गया।

Image

मुंबई में पटरी से उतरी लोकल ट्रेन

Train Accident: मुंबई लोकल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन है। मंबई जैसे शहर में ज्यादातर लोग लोकल ट्रेन से ही सफर करते हैं। ऐसे में मुंबई लोकल में होने वाली किसी भी परेशानी का सीधा असर आमची मुंबई के जनजीवन पर व्यापक तौर पर पड़ता है। आज यानी सोमवार 20 अप्रैल को सुबह एक लोकल ट्रेन रेक डोम्बिवली रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया।

डोम्बिवली रलवे स्टेशन के पास आज सुपह 8.09 बजे एक लोकल ट्रेन (Mumbai Local) रेक के पटरी से उतरने के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। सेंट्रल रेलवे के अनुसार यह लोकल रेक ठाणे के कलवा कारशेड से कल्याण की ओर जा रहा था। गनीमत रही कि लोकल ट्रेन रेक हादसे के समय खाली था, जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

हालांकि, इस घटना के चलते मुंबई में सुबह-सुबह रेलवे संचालन प्रभावित हुआ है। UP Line की कम से कम तीन लोक ट्रेन सेवाएं देरी से चलीं। रेलवे की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेक को वहां से हटाने और लोकल ट्रेनों का संचालन सुचारू कराने का काम शुरू किया।

पनवेल स्टेशन पर लिफ्ट गिरने से हुआ हादसा

उधर नवी मुंबई के पनवेल रेलवे स्टेशन पर भी सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां प्लेटफॉर्म नंबर 7 की लिफ्ट अचानक गिर गई, जिससे लिफ्ट के अंदर चार यात्री उसमें फंस गए।

Navi mumbai Lift

नवी मुंबई में प्लेटफॉर्म पर गिरी लिफ्ट

सोमवार होने के कारण हादसे के समय स्टेशन पर भारी भीड़ थी, रेलवे प्रशासन और आपातकालीन टीम ने तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कुछ यात्रियों के घायल होने की आशंका है।

इस दुर्घटना के बाद लिफ्ट की सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच जारी है और हादसे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल