दानिश अली को संसद में अपशब्द कहने के बाद पहली बार कैमरे के सामने आए रमेश बिधूड़ी, जानिए क्या कहा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 24, 2023, 08:06 PM IST

रमेश बिधूड़ी ने गुरुवार को चंद्रयान-3 मिशन पर चर्चा के दौरान लोकसभा में बसपा नेता कुंवर दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणियों को संसदीय रिकॉर्ड से हटा दिया गया।

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी, संसद में दानिश अली को अपशब्द कहने के बाद पहली बार आज कैमरे के सामने आए और इस मामले पर कमेंट किया। दरअसल रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को इस बार के विशेष सत्र के दौरान कई अपशब्द बोले थे, जिसे लेकर हंगामा मचा हुआ है और विपक्ष बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

ramesh bidhuri (2)

रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली मामले पर पहली बार दिया बयान

क्या बोले रमेश बिधूड़ी

भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने दानिश अली के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और कहा कि लोक सभा अध्यक्ष इस घटना की जांच कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बिधूड़ी ने कहा- "नो कमेंट। वो स्पीकर साहब देख रहे, उसपर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता।"

End of Feed