'दिवाली की शुभकामनाओं के बीच ईद को लाना गलत', अब रामदास अठावले ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर साधा निशाना

Ramdas Athawale Attacks Mallikarjun Kharge: केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने निशाना साधते हुए कहा, दीवाली की शुभकामनाओं के बीच हिंदू-मुस्लिम का एंगल लाना गलत है, दीवाली को ईद जैसा बताना ठीक नहीं।

Ramdas Athawale Attacks Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा दीपावली की तुलना "खुशियों की ईद" से किए जाने पर देश की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने खड़गे के बयान पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खड़गे ने दीवाली की शुभकामनाएं तो दीं, लेकिन इसमें हिंदू-मुस्लिम को लाना ठीक नहीं है।

Ramdas Athavale PTI

रामदास अठावले (फोटो साभार- PTI)

रामदास अठावले ने साधा खड़गे पर निशाना

रामदास अठावले ने कहा, "मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इस मौके पर हिंदुओं और मुसलमानों को लाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि दीवाली को ईद की तरह मनाना चाहिए, ये सही नहीं है। दीवाली की अपनी जगह है और ईद की अपनी जगह है। लोगों को एक-दूसरे के त्योहारों में जरूर शामिल होना चाहिए।" अठावले के इस बयान के बाद बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के नेताओं ने भी खड़गे को घेरना शुरू कर दिया है। बीजेपी का कहना है कि यह हिंदुओं की आस्था का अपमान है और वोट बैंक की तुष्टिकरण की राजनीति है।

End of Feed