Ram Sutar Passes Away: नहीं रहे प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार, 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के थे डिजाइनर

Ram Sutar Passes Away: देश के प्रतिष्ठित मूर्तिकार राम सुतार का आज निधन हो गया। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के डिजाइनर राम सुतार ने बुधवार रात नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। गुरुवार सुबह उनके पुत्र ने इस दुखद समाचार की पुष्टि की। वे 100 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।

Ram Sutar Passes Away: देश के प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार का आज निधन हो गया। दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैय्चू ऑफ यूनिटी' को डिजाइन करने वाले मशहूर मूर्तिकार ने बुधवार रात नोएडा स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। गुरुवार सुबह उनके बेटे ने जानकारी दी। राम सुतार 100 वर्ष के थे। वहीं, वो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

ram sutar

मशहूर मूर्तिकार राम सुतार का हुआ निधन।(फोटो सोर्स: (PTI/ @ShelarAshish)

100 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

उनके बेटे अनिल सुतार ने गुरुवार को प्रेस के साथ शेयर किए गए एक नोट में कहा, ‘हमें बहुत दुख के साथ आपको यह बताना पड़ रहा है कि मेरे पिता श्री राम वानजी सुतार का 17 दिसंबर की आधी रात को हमारे घर पर निधन हो गया।’ 19 फरवरी, 1925 को मौजूदा महाराष्ट्र के धुले जिले के गोंडुर गांव में एक साधारण परिवार में जन्मे सुतार को बचपन से ही मूर्तिकला में रुचि थी।

End of Feed