देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही है रामनवमी, राष्ट्रपति, पीएम ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Mar 30, 2023, 08:45 AM IST

देशभर में रामनवमी (Ram Navami) का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu), प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

देशभर में धूमधाम से रामनवमी (Ram Navami) मनाई जा रही है। इस मौके राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भगवान राम के जन्म के अवसर पर हिंदू धर्म में रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है।

Narendra Modi Ram Navami Draupadi Murmu

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने ट्वीट कर कहा कि राम नवमी पर सभी देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित से त्याग व सेवा का अमूल्य संदेश मिलता है। सभी देशवासी, प्रभु राम के उच्च आदर्शों को आचरण में ढालें और एक गौरवशाली भारत के निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करें, ऐसी मेरी मंगलकामना है।

End of Feed