देश

9 साल की 'इंस्टा क्वीन' ने की खुदकुशी, पिता ने कहा था- घर जाकर पढ़ाई करो

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 30, 2023, 09:58 AM IST

लड़की अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करती थी और उसके पड़ोसी प्यार से उसे 'इंस्टा क्वीन' कहते थे।

Image

नौ साल की बच्ची ने आत्महत्या की (file photo)

Photo : iStock

तमिलनाडु के तिरुवल्लुर में सोमवार को नौ साल की एक बच्ची ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि जब उसके पिता ने उसे पढ़ने के लिए कहा तो लड़की ने ये खौफनाक कदम उठा लिया। लड़की के पिता कृष्णमूर्ति ने उसे अपने घर के अंदर लटका हुआ पाया। लड़की को आस-पास के लोग प्यार से इंस्टा क्वीन कहते थे।

पिता ने घर जाकर पढ़ाई करने को कहा था

सोमवार को कृष्णमूर्ति ने अपनी बेटी को ससुराल के पास खेलते देखा और घर जाकर पढ़ाई करने को कहा। उसने बेटी को घर की चाबी देकर उसके घर जाने को कहा। इसके बाद वह अपनी बाइक लेकर चला गया और रात करीब सवा आठ बजे अपने घर पहुंचा। उसने देखा कि घर अंदर से बंद है। उसने अपनी बेटी को दरवाजा खोलने के लिए कहा। जब बेटी ने कोई जवाब नहीं दिया तो कृष्णमूर्ति घबरा गए और खिड़की तोड़कर घर के अंदर गए।

सोशल मीडिया पर वीडियो करती थी अपलोड

अंदर उन्होंने देखा कि उनकी बेटी गले में एक सूती तौलिया का फंदा बनाकर लटकी हुई है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है। बेहोशी की हालत में कृष्णमूर्ति उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लड़की अक्सर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करती थी और उसके पड़ोसी प्यार से उसे 'इंस्टा क्वीन' कहते थे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article