राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सुप्रीम कोर्ट को सौंपी गई SIT की सीलबंद रिपोर्ट, CBI जांच और CAG ऑडिट की मांग पर आज होगी सुनवाई

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इस दौरान अदालत SIT की स्टेटस रिपोर्ट और याचिकाकर्ताओं की मांगों पर आगे की कार्रवाई तय कर सकती है।

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितता और चोरी के आरोपों से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर दी है। यह रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष पेश की गई है।अब इस मामले में सोमवार यानी 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामला

चार अलग अलग याचिकाओं पर सुनवाई

गौरतलब है कि अदालत चार अलग-अलग याचिकाओं पर एक साथ विचार करेगी, जिनमें श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे की कथित चोरी और वित्तीय अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग की गई है। इन याचिकाओं को राजद सांसद सुधाकर सिंह, अधिवक्ता नरेंद्र कुमार गोस्वामी, अधिवक्ता अजय कुमार राय एवं दिनेश कुमार यादव तथा हिंदू धर्म परिषद ने दायर किया है।

End of Feed