DMK के कंधे पर सवार होकर राज्यसभा जाएंगे कमल हासन, भर दिया पर्चा; CM स्टालिन रहे मौजूद

​मक्कल निधि मय्यम के अध्यक्ष और सुपरस्टार कमल हासन ने राज्यसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल कर दिया है। कमल हासन को डीएमके का सपोर्ट हासिल है और इसी के सहारे वो जीत की उम्मीद कर रहे हैं।

एक्टर से नेता बने कमल हासन अब राज्यसभा जाने की तैयारी है। मक्कल नीधि मैयम पार्टी के अध्यक्ष कमल हासन, डीएमके के कंधे पर सवार होकर राज्यसभा पहुंचने जा रहे हैं क्योंकि कमल हासन की पार्टी के पास एक भी विधायक नहीं है। कमल हासन की पार्टी ने लोकसभा में डीएमके के साथ गठबंधन किया था, जिसके बदले ये राज्यसभा सीट मिली है।

kamal hassan

राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करते हुए कमल हसन (फोटो- @Udhaystalin)

End of Feed