राज्यसभा से 'वंदे मातरम्' बिल पास, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी जेल, जानिए कितनी मिलेगी सजा?

Vande Mataram Bill Passes: राज्यसभा में हंगामे और विपक्ष के वॉकआउट के बीच 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' पास हो गया। इस नए कानून के तहत 'वंदे मातरम्' और अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान करना अब दंडनीय अपराध होगा, जिसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।

Vande Mataram Bill Passes: संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कानून को मंजूरी दे दी गई। भारी हंगामे और विपक्षी दलों के विरोध के बीच उच्च सदन ने 'राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026' (National Honour Bill Passes) को पारित कर दिया। इस नए विधेयक का मुख्य उद्देश्य देश के राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' और अन्य राष्ट्रीय प्रतीकों के अपमान को एक संगीन आपराधिक अपराध बनाना है।

राज्यसभा से 'वंदे मातरम्' बिल पास, राष्ट्रीय गीत का अपमान करने पर होगी जेल, जानिए कितनी मिलेगी सजा?

कानून का उल्लंघन करने वाले के लिए अधिकतम तीन साल की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। भोजन अवकाश के बाद जैसे ही उपसभापति हरिवंश ने सदन की कार्यवाही शुरू की और बिल पर चर्चा का प्रस्ताव रखा, विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी सांसद दिल्ली में नीट (NEET) पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित पुलिस बल प्रयोग को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के जवाब और उनकी मौजूदगी की मांग कर रहे थे।

End of Feed