'पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित कराएं गृह मंत्री शाह, ICC में चले मुकदमा', सिब्बल की सरकार से मांग

Kapil Sibal: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को पाकिस्तान को एक 'आतंकवादी देश' घोषित कराने पर जोर लगाना चाहिए।

Kapil Sibal: पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि इस जघन्य हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ मुकदमा अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय में चलना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह को पाकिस्तान को एक 'आतंकवादी देश' घोषित कराने पर जोर लगाना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में सिब्बल ने कहा, 'इस हमले के लिए जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में मुकदमा चलना चाहिए। मैं गृह मंत्री से अनुरोध करता हूं कि वह पाकिस्तान को एक आतंकवादी देश घोषित कराएं और आईसीसी में मुकदमा करें।' सिब्बल ने कहा कि सरकार पाकिस्तान को आतंकी देश घोषित कराने की दिशा में यदि कदम आगे बढ़ाती है तो कांग्रेस उसका समर्थन करेगी।

Kapil sibal

कपिल सिब्बल।

राजनाथ सिंह ने समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बुधवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे। सूत्रों ने बताया कि बैठक में प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा सचिव और सेना के सैन्य अभियान महानिदेशक मौजूद थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंह ने सशस्त्र बलों को अपनी युद्ध तत्परता बढ़ाने और आतंकवाद विरोधी अभियानों की में तेजी लाने का निर्देश दिया।

End of Feed