माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग

CPIM MP John Brittas Writes to CJI President: माकपा सांसद जॉन ब्रिटास ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। राष्ट्रपति, राज्यसभा सभापति और CJI को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

John Brittas Rajya Sabha MP Delhi Police Assault: मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास (John Brittas) ने दिल्ली पुलिस पर बेहद गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। सांसद का दावा है कि मीडियाकर्मियों से बात करने के दौरान पुलिसकर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें जबरन पुलिस वाहन में घसीटकर ले जाया गया, उनके साथ मारपीट की गई और बाद में सुनसान सड़क किनारे छोड़ दिया गया।

माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग

माकपा सांसद जॉन ब्रिटास का दिल्ली पुलिस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- पुलिस वाहन में पीटा गया; राष्ट्रपति और CJI से हस्तक्षेप की मांग

इस घटना के बाद सांसद जॉन ब्रिटास ने इसे केवल खुद पर हमला नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक स्वतंत्रता और संसदीय विशेषाधिकारों पर हमला करार दिया है। उन्होंने मामले में तुरंत संज्ञान लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यसभा के सभापति और भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखकर न्यायिक हस्तक्षेप और दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

End of Feed