Parliament Monsoon Session: मणिपुर हिंसा, दिल्ली के सेवा मामले पर अध्यादेश के अदालत में विचाराधीन होने के बावजूद सरकार द्वारा उसके स्थान पर विधेयक लाए जाने और सदन की कार्यवाही से कुछ अंशों को हटा देने के मुद्दों पर विपक्षी सदस्य शुक्रवार को हंगामा करते रहे। कई मामलों पर विपक्ष ने सरकार को घेरा और हमला किया, इसी दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जब सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा की क्लास लगा दी।
क्यों लगाई क्लास
राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा ने खलल डालने की कोशिश की तो सभापति जगदीप धनखड़ ने क्लास लगा दी। राघव चड्ढा को दो बार सभापति ने टोका और ये भी कह दिया कि वो स्टूडेंट नहीं है।
क्या कहा सभापति ने
सभापति जगदीप धनखड़ ने राघव चड्ढा ने कहा- अपनी सीट पर बैठें, अपनी सीट पर बैठें, मिस्टर राघव चड्ढा आप एक स्टूडेंट की तरह बिहेब नहीं कर सकते। डेकोरम सीखें, अपनी सीट पर बैठें, जब दूसरे बोल रहे हों।
