Times Network National Defence Conclave: पाकिस्तान को राजनाथ की चेतावनी, नौसेना प्रमुख ने बताया हिंद महासागर का रणनीतिक महत्व

Times Network National Defence Conclave 2026: टाइम्स नेटवर्क नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सुरक्षा बलों के बदलते दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।

Times Network National Defence Conclave 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टाइम्स नेटवर्क नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव 2026 में पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पड़ोसी देश की किसी भी ‘नापाक हरकत’ का भारत पिछली बार से भी ज्यादा कड़ा जवाब देगा। उन्होंने कहा, “शांति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को कभी भी कमजोरी नहीं समझना चाहिए।”

Times Network National Defence Conclave

टाइम्स नेटवर्क नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

टाइम्स नेटवर्क नेशनल डिफेंस कॉन्क्लेव 2026 को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने आतंकवाद के खिलाफ भारत के सुरक्षा बलों के बदलते दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया, “2014 के बाद से आतंकवादियों की सक्रिय रहने की अवधि एक साल से भी कम रह गई है। दूसरे शब्दों में, भारत के खिलाफ हथियार उठाने वाले ज्यादातर आतंकवादी एक साल के भीतर ही हमारे सुरक्षा बलों द्वारा मार गिराए गए हैं। भारतीय सशस्त्र बल अब आतंकवाद की जड़ों तक पहुंच रहे हैं और उन्हें पूरी तरह उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रहे हैं।”

End of Feed