पाकिस्तान ने अब छेड़ा तो LoC पार करने में देर नहीं करेंगे, लद्दाख से राजनाथ की कड़ी चेतावनी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 26, 2023, 11:50 AM IST

Kargil Vijay Diwas 2023: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को साफ-साफ चेतावनी देते हुए कहा कि 'हम एलओसी क्रास कर सकते थे...हम एलओसी क्रास कर सकते हैं। मैं देशवासियों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि हमें अगर छेड़ा गया या जरूरत पड़ी तो हम भविष्य में एलओसी क्रास करेंगे।'

Kargil Vijay Diwas : कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे लद्दाख पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को पड़ोसी देश पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी। रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान को ललकारते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि 'कारगिल के समय हमने एलओसी पार नहीं की लेकिन पाकिस्तान ने यदि हमें छेड़ा या हमें जरूरत पड़ी तो एलओसी पार करने से हम हिचकेंगे नहीं।'

rajnath singh

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी बड़ी नसीहत।

रक्षा मंत्री ने बताया-क्यों LoC के पार नहीं गए

राजनाथ ने कहा कि '1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना नियंत्रण रेखा के उस पार नहीं गई लेकिन इसका मतलब यह नहीं था कि हमारे अंदर काबिलियत नहीं थी बल्कि भारत ने अंतरराष्ट्रीय संधियों एवं समझौतों का सम्मान किया। रक्षा मंत्री ने कहा कि साफ शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने अगर हमें छेड़ा या हमें जरूरत पड़ी तो भविष्य में LoC पार करने में देरी नहीं करेंगे।'

End of Feed