Rajnath Singh Meets Putin : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिले। रूसी राष्ट्रपति के साथ उनकी यह मुलाकात क्रेमलिन में हुई। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत हमेशा रूस के अपने दोस्तों के साथ खड़ा रहा है और भविष्य में भी वह ऐसा करता रहेगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा कि 'दोनों देशों के बीच दोस्ती पर्वत से भी ऊंची और समुद्र से भी गहरी है।' इसके अलावा रूस में अपने गर्मजोशी भरे स्वागत और शानदार व्यवस्था के लिए भी रक्षा मंत्री ने रूस का आभार जताया। पुतिन के साथ हुई इस बैठक में रूस के रक्षा मंत्री एंड्रेई बेलूसोव भी शामिल हुए। राजनाथ सिंह अपनी तीन दिनों की यात्रा पर रूस पहुंचे हैं।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह।
एस-400 की बची हुई दो यूनिटों की आपूर्ति जल्द हो-राजनाथ
रक्षा मंत्री ने कहा कि मिलिट्री-टेक्निकल को-ऑपरेशन पर भारत-रूस अंतर सरकारी आयोग की बैठक काफी सार्थक रही। इस मौके पर रक्षा मंत्री ने एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम एस-400 की बची हुई दो यूनिटों की आपूर्ति जल्द करने के लिए कहा।आईएनएस तुशील का हुआ जलावतरण
रूस में बने बहु-भूमिका वाले स्टील्थ गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस तुशील का सोमवार को तटीय शहर कलिनिनग्राद में जलावतरण किया गया। दुनिया भर में तकनीकी रूप से सबसे उन्नत फ्रिगेट में से एक माने जाने वाले इस युद्धपोत से हिंद महासागर में भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। हिंद महासागर में चीन की चालबाजी को देखते हुए भारत लगातार अपनी नौसेना को मजबूत बना रहा है। नौसेना के बड़े में नए -नए उन्नत हथियार एवं उपकरणों को शामिल किया जा रहा है।
