राजनाथ सिंह को दिल्ली AIIMS में कराया गया भर्ती, जानें कैसी है उनकी तबीयत

Rajnath Singh Health Update: राजनाथ सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि उन्हें पीठ दर्द की शिकायत के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक दिन पहले 10 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ का जन्मदिन था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Rajnath Singh admitted to Delhi AIIMS: देश के रक्षा मंत्री को पीठ दर्द की शिकायत के चलते दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली एम्स की ओर से जारी किए गए बयान में ये कहा गया है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आज सुबह पीठ दर्द की शिकायत के बाद पुराने प्राइवेट वार्ड में भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

Rajnath Singh admitted to Delhi AIIMS

राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री।

पीठ दर्द की शिकायत के कारण AIIMS में भर्ती

राजनाथ सिंह को बृहस्पतिवार को पीठ दर्द की शिकायत के कारण दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एम्स की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉ. रीमा दादा ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें निगरानी में रखा गया है।

End of Feed