रक्षा मंत्री राजनाथ ने दी नए फाइटर जेट प्रोग्राम को मंजूरी, वायुसेना बनेगी अजेय, उड़ेगी चीन-पाकिस्तान की नींद

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राजनाथ सिंह ने "एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम निष्पादन मॉडल" को मंजूरी दे दी है। इससे वायुसेना की ताकत में इजाफा होगा।

Fighter Jet Programme: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के लिए पांचवीं पीढ़ी के डीप पेनेट्रेशन एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (Fifth Generation Deep Penetration Advanced Medium Combat Aircraft) को स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट को लागू करने के लिए मॉडल को मंजूरी दे दी है। भारत अपनी वायु शक्ति क्षमता को बढ़ाने के लिए एडवांस्ड स्टील्थ फीचर्स के साथ मीडियम वेट डीप पेनेट्रेशन फाइटर जेट विकसित करने के लिए महत्वाकांक्षी एएमसीए प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस खबर से चीन और पाकिस्तान की नींद उड़ना तय है। हाल ही में पाकिस्तान के साथ हुए संघर्ष में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। पाकिस्तान की नाकाम हमले की कोशिश के बाद भारत ने दोबारा कई पाकिस्तानी एयरबेस को ध्वस्त कर दिया था।

Rajnath singh

राजनाथ ने दी नए फाइटर जेट प्रोग्राम को मंजूरी (फाइल फोटो)

AMCA प्रोग्राम निष्पादन मॉडल को मंजूरी

रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि राजनाथ सिंह ने "एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) प्रोग्राम निष्पादन मॉडल" को मंजूरी दे दी है। भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने AMCA प्रोग्राम निष्पादन मॉडल को मंजूरी दे दी है। एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (ADA) उद्योग भागीदारी के माध्यम से कार्यक्रम को निष्पादित करने के लिए तैयार है।

End of Feed