देश

राजस्थान SDM थप्पड़ कांड : आरोपी नरेश मीणा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नरेश मीणा ने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर पार्टी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था। इसके बाद पार्टी ने उन पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Image

नरेश मीणा

राजस्थान के टोंक जिले के समरावता गांव में हुए थप्पड़ कांड के आरोपी नरेश मीणा को रविवार को देवली के अवकाशकालीन न्यायालय में पेश किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये देवली के ग्राम न्यायालय में हुई पेशी के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट हर्ष मीणा ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मामला समरावता गांव का है, जहां देवली उनियारा सीट पर वोटिंग के दौरान नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। डीसीपी रघुवीर सिंह ने बताया कि नरेश कुमार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये रविवार को देवली न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने आरोपी को 25 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।

देवली उनियारा विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव के दौरान नरेश मीणा की एसडीएम अमित चौधरी से किसी बात पर बहस हो गई थी। बहस इस कदर बढ़ गई कि नरेश मीणा ने एसडीएम को सबके सामने थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद हाथापाई तक की नौबत आ गई। घटना के बाद नरेश मीणा के समर्थकों ने मौके पर जमकर हुड़दंग मचाया, आगजनी की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

जिलाधिकारी सौम्या झा ने कहा था कि उपद्रव करने वाले लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा, संपत्ति को हुए नुकसान का मूल्यांकन भी किया जा रहा है, ताकि भरपाई की जा सके।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!