अब कोटा में ट्रेन पलटाने की साजिश, पटरी पर रखा गया बाइक का फ्रेम

Railway News: कोटा-बीना रेलखंड पर छबड़ा इलाके से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। अचानक लोको पायलट की नजर पटरी पर किसी चीज के रखे होने पर पड़ी। लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोकने की कोशिश की, जिससे ट्रेन बेपटरी होने से बच गई।

Railway News: राजस्थान के कोटा में ट्रेन हादसे की बड़ी साजिश रची गई। हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया और साजिश का पर्दाफाश हुआ। जानकारी के मुताबिक, छबड़ा में रेल की पटरी पर बाइक का अधूरा फ्रेम रखा गया था, जिससे एक मालगाड़ी टकरा गई। हालांकि, लोको पायलट की सतर्कता से मालगाड़ी बेपटरी होने से बच गई।

Railway Track

कोटा में ट्रेन पलटाने की साजिश।

रिपोर्ट के मुताबक, कोटा-बीना रेलखंड पर छबड़ा इलाके से एक मालगाड़ी गुजर रही थी। अचानक लोको पायलट की नजर पटरी पर किसी चीज के रखे होने पर पड़ी। लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोकने की कोशिश की। जब तक मालगाड़ी रुकती वह पटरी पर रखे बाइक के फ्रेम से टकरा गई। गनीमत रही की मालगाड़ी बेपटरी नहीं हुई। इसके बाद जब लोको पायलट ने पास जाकर देखा तो वहां बाइक का कीचड़ से सना फ्रेम रखा हुआ था।

End of Feed