राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, PM Modi की जनसभा में ड्यूटी पर जा रहे 6 पुलिसकर्मियों की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 10:57 AM IST

Rajasthan Accident News: हादसे का शिकार सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए लगाई गई थी, इसके लिए वे सभी झुंझुनूं जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Rajasthan Accident News: राजस्थान में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर है। यहां पुलिस जवानों से भरी एक कार ट्रक में जा घुसी, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई तो वहीं 1 गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Road Accident

राजस्थान के नागौर में भीषण सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सुबह करीब 5:30 से 6:00 बजे के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर चूरू जिले के सुजानगढ़ सदर थाना इलाके में हुआ। सभी जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी खींवसर थाने के बताए जा रहे हैं। पुलिस विभाग की ओर से मिली सूचना के मुताबिक, ये सभी पुलिसकर्मी कार में सवार होकर झुंझुनूं जा रहे थे।

End of Feed