देश

गेम नहीं इंडिया में इमोशन है क्रिकेट! कहीं हवन, कहीं नमाज...फैंस बोले- छठी मैया टीम की नैया लगाएंगी पार

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 19, 2023, 10:25 AM IST

India vs Australia Final: आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 का फिनाले देश के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस मुकाबले को देखने के लिए विदेश से भी फैंस पहुंचे, जिनमें से कई रविवार सुबह से ही मैदान के बाहर पहुंचकर टीम को चियर करते दिखे।

Image

टीम इंडिया की जीत के लिए हवन यज्ञ करते हुए फैंस।

Photo : AP

India vs Australia Final: क्रिकेट भले ही दुनिया के विभिन्न मुल्कों में खेल के तौर पर देखा जाता हो, मगर इंडिया में यह गेम से बहुत आगे की चीज है। हमारे यहां यह किसी के लिए पैशन है तो कुछ लोगों के लिए इमोशन।

यही वजह है कि खिलाड़ी स्टार्स से कम नहीं माने जाते और यह खेल गली-नुक्कड़ से लेकर मैदान तक महाखेल बन जाता है। सबसे रोचक बात है इस गेम के साथ आस्था और विश्वास का संगम भी देखने को मिलता है।

rohit sharma with rahul dravid

rohit sharma with rahul dravid

यही वजह है कि जब भी भारतीय क्रिकेट टीम की किसी बड़ी/मजबूत टीम के साथ या फिर कांटे की भिड़ंत होती है तब फैंस ही नहीं बल्कि देशवासी भी ईश्वर के दर पर दुआएं मांगते हैं। जीत की कामना करते हुए माथा टेकते हैं और पूजा-अर्चना के दौरान हवन-आरती आदि भी करते हैं।

indian flag seller kid

indian flag seller kid

इस बरस आईसीसी क्रिकेट विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया के सामने फाइनल में टीम इंडिया के पहुंचने के बाद मानो फैंस ही नहीं बल्कि पूरे देश का जोश हाई नजर आया। रविवार (19 नवंबर, 2023) को इस महामुकाबले से पहले "रोहित शर्मा एंड कंपनी" के लिए जमकर दुआओं का दौर देखने को मिला। इसी कड़ी में देश के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने पूजा-पाठ और हवन आदि किए।

team india

team india

मध्य प्रदेश (म.प्र) के उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर में इस मैच के लिए विशेष भस्म आरती की गई, जबकि उत्तर प्रदेश (यूपी) के प्रयागराज में भी 2100 दीये जलाकर टीम इंडिया के लिए जीत की कामना की गई। महाराष्ट्र के पुणे में श्री सिद्धिविनायक मंदिर में स्पेशल आरती की गई।

hawan for team india

hawan for team india

यह मैच ऐसे मौके पर हो रहा है, जब छठ (बिहार-झारखंड में मनाया जाने वाला महापर्व) का तीसरा दिन है। ऐसे में कई फैंस ने कहा कि छठी मैया इस फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की नैया पार लगाएंगी। सब कुछ ठीक रहा तो इंडिया यह मैच जरूर जीतेगी और विश्व कप हमारा ही होगा।

ind vs aus final

ind vs aus final

फाइनल मुकाबले को लेकर कुछ फैंस में तो इतना तगड़ा उत्साह था कि वह बिहार से सीधे अहमदाबाद मैच देखने पहुंचे। वह भी तब जब उनका महापर्व छठ भी इसी रोज था। ऐसे फैंस ने कहा- छठ बेशक हमारा महापर्व है, मगर वह हर साल आता है। घर में तो लोग उसे मनाते हैं, मगर विश्वकप लंबे समय बाद आता है। इस बार यह इंडिया में है...ऐसे में यहां मैच देखना तो बनता है।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?