देश

'नफरत को अत्यधिक ऑक्सीजन दी गई', युद्धविराम की अपील खारिज कर बाइडन ने यहूदी चरमपंथियों को चेताया- हम...

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 19, 2023, 10:50 AM IST

Israel Hamas War Latest Update: बाइडन के अनुसार, "मैं इजराइल के नेताओं से इस बात पर जोर देता रहा हूं कि वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ चरमपंथी हिंसा रुकनी चाहिए और हिंसा करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"

Image

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। (फाइल)

Photo : AP

Israel Hamas War Latest Update: इजरायल और हमास की जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गाजा में युद्धविराम के लिए देश और विदेश में बढ़ती मांगें खारिज कर दी हैं। उन्होंने कहा है कि इसका इस्तेमाल हमास खुद को फिर से संगठित करने और अपने प्रभुत्व को बनाए रखने के लिए करेगा।

बाइडन ने इसके साथ ही वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ यहूदी चरमपंथियों की ओर से फैलाई जा रही हिंसा को खतम करने की अपील की। उन्होंने इस दौरान चेताया कि वे लोग (अमेरिका) जिम्मेदार व्यक्तियों पर बैन लगा सकता है।

अमेरिकी अखबार "वाशिंगटन पोस्ट" में शनिवार को छपे ओपेड में यूएस राष्ट्रपति ने इज़राइल-हमास युद्ध की तुलना यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से की। उन्होंने अमेरिका में बढ़ती यहूदी विरोधी भावना और इस्लामोफोबिया के बारे में कहा क‍ि हाल-फिलहाल के साल में " नफरत को बहुत अधिक ऑक्सीजन दी गई है।"

बाइडन की ओर से लिखा गया, "जब तक हमास विनाश की अपनी विचारधारा पर कायम है, तब तक संघर्ष विराम संभव नहीं है।" हमास के सदस्य संघर्ष विराम का उपयोग अपने रॉकेटों के भंडार को फिर से बनाने, लड़ाकू विमानों को पुनर्स्थापित करने और निर्दोषों पर फिर से हमला करने के लिए करेंगे।

बाइडेन ने हमास के खिलाफ इज़राइल को अटूट समर्थन की पेशकश की है, लेकिन उन्होंने खुद इज़राइल से अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों की अनदेखी न करने का आह्वान किया है। उन्होंने लिखा, "आने वाले महीनों में, संयुक्त राज्य अमेरिका अधिक शांतिपूर्ण, एकीकृत और समृद्ध मध्य पूर्व की स्थापना के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएगा।"

बाइडन के अनुसार, "मैं इजराइल के नेताओं से इस बात पर जोर देता रहा हूं कि वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के खिलाफ चरमपंथी हिंसा रुकनी चाहिए और हिंसा करने वालों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।"

दरअसल, हमास की ओर से सात अक्टूबर, 2023 के आतंकवादी हमलों के जवाब में इज़राइल की तरफ से जारी सैन्य अभियानों के परिणामस्वरूप गाजा में गहराते मानवीय संकट के साथ, राष्ट्रपति को अपनी ही डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से युद्धविराम के लिए बढ़ते दबाव का सामना करना पड़ रहा है। (आइएएनएस इनपुट्स के साथ)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?