नहीं थमी है आस...गहलोत के मंत्री की पायलट के लिए तरफदारी, कहा: राहुल-प्रियंका के बाद सचिन का है नंबर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:08 AM IST

हाल ही में राजस्थान कांग्रेस में बड़ा विद्रोह देखने को मिला था, जब अशोक गहलोत खेमे के विधायकों ने सचिन पायलट का विरोध करते हुए इस्तीफा दे दिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि कांग्रेस नेतृत्व अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्यक्ष और सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाना चाह रहा था।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान कांग्रेस में जारी है अभी भी रस्साकशी
  • पायलट गुट और गहलोत गुट के बीच विवाद जारी
  • हाल ही में सीएम बनते-बनते रहे गए थे सचिन पायलट

राजस्थान में सीएम की कुर्सी का मामला भले ही ठंडा दिख रहा हो, लेकिन पायलट गुट की आस अभी भी खत्म होती नहीं दिख रही है। अशोक गहलोत सरकार में शामिल पायलट गुट के मंत्री लगातार सचिन पायलट के लिए तरफदारी करते दिख रहे हैं। राजस्थान के मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दावा किया है कि कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के बाद, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पार्टी के मुख्य नेता हैं। इन दोनों नेताओं के बाद पायलट की जनता में काफी लोकप्रियता है, यही कारण है कि वो मुख्य भीड़ खींचने वाले नेता बने हुए हैं।

sachin pilot rahul gandhi

एक कार्यक्रम के दौरान सचिन पायलट और राहुल गांधी

राजेंद्र गुढ़ा अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री हैं। गुढ़ा ने पायलट की तरफदारी करते हुए कहा-"राहुल और प्रियंका के बाद, सचिन पायलट हैं जो भीड़ खींचते हैं, लोगों को आकर्षित करते हैं।"

End of Feed