Rajasthan: हिंदुस्तान कॉपर की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, एक की मौत; 13 को सकुशल निकाला गया बाहर

राजस्थान के नीमकाथाना जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की खदान में मंगलवार रात को कर्मियों की आवाजाही के लिये इस्तेमाल की जाने वाली लिफ्ट की रस्सी टूटने से सतर्कता टीम और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के कई अधिकारी खदान में फंस गए। ताजा जानकारी के अनुसार, बचाव अभियान के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है जबकि 13 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

Rajasthan: राजस्थान के नीमकाथाना में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में लिफ्ट मशीन का रस्सा टूटने के कारण 14 लोगों के फंसे होने की सूचना आई थी, जिनमें से 13 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है जबकि एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं रेस्क्यू किए गए लोगों को इलाज के बाद जयपुर भेजा जा रहा है। रेस्क्यू टीम मौके पर अपना काम कर रही है। आसपास की सभी एम्बुलेंसों को बुलाया गया है।

Hindustan Copper Kolihan Mine

राजस्थान की कोलिहान खदान में लिफ्ट गिरने से 14 लोग फंसे, बचाव प्रयास जारी

रात करीब एक बजे मौके पर पहुंचे कलेक्टर शरद मेहरा ने बताया कि सब कुछ सामान्य है। कोई जनहानि नहीं हुई है। छोटी-मोटी चोटें हो सकती हैं, किसी को गंभीर चोट नहीं है। एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने बताया कि अधिकारियों से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। रेस्क्यू टीम ने काम शुरू कर दिया था। मेडिकल टीम मौजूद है। फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।

End of Feed