'झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण', राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की बंपर जीत पर PM मोदी ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Rajasthan Local Body Election 2026: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक घोषित 10,210 वार्डों में 4,171 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 3,597 सीटें मिली हैं। अमित शाह, राजनाथ सिंह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने इसे जनता के विकास और सुशासन पर भरोसे की जीत बताया। हालांकि, कई शहरों में कांग्रेस और निर्दलीयों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया।

Rajasthan Local Body Election 2026: राजस्थान नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। अब तक घोषित 10,210 वार्डों के नतीजों में बीजेपी ने 4,171 सीटों पर जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस के खाते में 3,597 वार्ड आए हैं।

rajasthan

Rajasthan Election Result: 4,171 वार्ड में BJP का कब्जा, कांग्रेस को 3,597 सीटें; अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई। AI IMAGE

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा राजस्थान के नगर निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत दिलाने के लिए जनता-जनार्दन का हृदय से आभार। यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।

End of Feed